बंद करना

    मार्गदर्शन एवं परामर्श

    मार्गदर्शन एवं परामर्श ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी शुरू कर दी है।सरल शब्दों में मार्गदर्शन का अर्थ है किसी ऐसे व्यक्ति को दिशा-निर्देश देना या सहायता प्रदान करना जिसे इसकी आवश्यकता हो। परामर्श से तात्पर्य उन व्यावसायिक सेवाओं से है जो किसी समस्या का सामना कर रहे व्यक्ति को उस समस्या से उबरने में सहायता प्रदान करती हैं। परामर्श को मार्गदर्शन का अभिन्न एवं केंद्रीय अंग माना जाता है।

    मार्गदर्शन एवं परामर्श का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वयं को मझने, यथार्थवादी एवं सकारात्मक विकल्प चुनने में आत्मनिर्भर बनने तथा मानवीय संबंधों और सामाजिक सरोकारों को विकसित करने में सहायता प्रदान करना है।

    पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पुष्प विहार में कक्षा IX से XII तक के विद्यार्थियों के लिए समय-समय पर मार्गदर्शन एवं करियर परामर्श सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों का उद्देश्य विज्ञान, वाणिज्य एवं मानविकी के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों एवं अवसरों के बारे में विद्यार्थियों को उचित जानकारी प्रदान करना था, ताकि वे अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार उपयुक्त करियर का चयन कर सकें।

    इन सत्रों का संचालन विभिन्न संकायों के अनुभवी एवं योग्य PGT शिक्षकों द्वारा किया गया।श्रीमती अनुजा शर्मा ने जीव विज्ञान के त्र में करियर विकल्पों पर सत्र लिया,श्री मनोज कुमार दूवेश ने रसायन विज्ञान के क्षेत्र में सत्र लिया,श्रीमती सीमा ने वाणिज्य के क्षेत्र में करियर विकल्पों पर सत्र लिया तथाश्री सुबोध झा ने मानविकी के क्षेत्र में सत्र लिया।

    इन सत्रों से विद्यार्थियों को काफी लाभ हुआ, क्योंकि उन्हें अपनी रुचि एवं क्षमताओं के अनुसार करियर की पहचान करने और उसे आगे बढ़ाने में उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई। समय-समय पर विषय शिक्षकों तथा श्री आर. एस. रावत द्वारा विद्यार्थियों को व्यावसायिक एवं कौशल आधारित शिक्षा के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है।