एसओपी/एनडीएमए
एसओपी/एनडीएमए– आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा
पीएम श्री केवी पुष्प विहार विद्यालय में आपदा प्रबंधन एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए निर्धारित SOPमानक संचालन प्रक्रिया) तथा NDMA(राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाता है। विद्यालय में विभिन्न आपदाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएँ एवं जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जाती हैं।
विद्यार्थियों एवं स्टाफ को भूकंप, आग, बाढ़ तथा अन्य आपात स्थितियों के दौरान सुरक्षित रहने और त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए समय-समय पर जागरूक किया जाता है। मॉक ड्रिल, निकासी अभ्यास, अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण तथा प्राथमिक उपचार संबंधी गतिविधियों के माध्यम से आपदा के समय शांतिपूर्वक और प्रभावी ढंग से कार्य करने की क्षमता विकसित की जाती है। विद्यालय का उद्देश्य सभी विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए सुरक्षित एवं आपदा-प्रतिरोधी वातावरण सुनिश्चित करना है।